भारत का इतिहास एक परिचय


 दोस्तों आज मै आपलोगों को भारत के इतिहास का परिचय के बारे में बताने जा रहा हु जो भारत का परिचय करता है . हम जिस देश में रह रहे है उसके बारे में जानना जरुरी होता है . हमारे देश का नाम भारत क्यों पड़ा  ?  हमारे देश की भौगोलिक  स्थित पहले  क्या थी ? हमारे देश की भौगोलिक स्थित अब क्या है ?  इन सभी सवालों के सवाब जानने के लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़े .
INDIA- www.examgoalguru.in

भारत का परिचय  - Introduction of India
डा. वीरा एसटी के अनुसार – भारत निर्धन लोगो द्वारा बसा एक धनी  देश है .
G. B . केसी के अनुसार – भारत को महाद्वीप कहलाने का उतना अधिकार है जितना की यूरोप को है .
देश को अनेक नामो से जाना जाता है , जैसे – आर्यावर्त , हिन्दुस्तान , भारत , रेवा खण्ड , इंडिया यह ग्रीक भाषा का शब्द है.
भारत शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख पुराणों में मिलता है .
राजा दुष्यंत के पुत्र भरत के नाम पर देश का नाम पड़ा , कुरुवंश के अंतिम शासक महाराजा परीक्षित की मृत्यु तक भारत वर्ष का प्रयोग होता रहा है . वैदिक आर्यों का निवास सिन्धु घाटी में था जिसे पर्शिया (ईरानियो ) के लोग सिन्धु नदी को हिन्दू (ईरानी लोग स को ह पढ़ते थे  ) नदी और उस क्षेत्र को हिन्दुस्तान बताये . हिन्दुस्तान नाम पुर्णतः हिन्द महासागर के नाम पर पड़ा है .

ise bhi padhe-

भारत  का वर्तमान संवैधानिक नाम – भारत , इंडिया है .
यूनानियो ने सिन्धु नदी को इंडस नदी एवं इस देश को इंडिया कहा . इंडिया ग्रीक भाषा के इन्डोस शब्द से हुआ है . हिन्दू शब्द की उत्पत्ति सिन्धु नदी से हुआ है और सिन्धु नदी के पूर्वी भाग से हिन्दुस्तान शब्द की उत्त्पति हुई है .
जेम्स अलेक्जेंडर ने अपने विवरण में हिन्दू का हटा कर इंदु प्रयोग किया . बाद में बदल कर इंडिया हो गया .
जैन पौराणिक कथाओ के अनुसार – हिन्दू और बौद्ध ग्रंथो में भारत के लिये जम्बुद्वीप का प्रयोग होता था . जिसका आशय जामुन वृक्षों का द्वीप ,  भारतीय संविधान अनु. 1 में भारत /इंडिया राज्यों का संघ होगा , यह उत्तर पूर्वी गोलार्द्ध में है, जिसका आकार चतुश्कोनिय है . 
प्राकृतिक रूप से इसे चार भागो में बाटा  गया है .
15 अगस्त 1947 के पूर्व देश का क्षेत्रफल – 4214751 वर्ग किलोमीटर था
इस समय देश का क्षेत्रफल – 3287263 वर्ग किलोमीटर है जिसमे 78114 वर्ग किलोमीटर पाकिस्तान और 42735 वर्ग किलोमीटर चीन के अधिकार में है .
37244 वर्ग किलोमीटर में फैले अक्साई चीन  इलाके को भारत लद्दाख का हिस्सा बताता है . 1963 में इस इलाके को पाकिस्तान ने एक समझोते के तहत चीन को सौप दिया , अभी यह इलाका चीन के नियंत्रण में नहीं है .चीन इसे होतान प्रान्त का हिस्सा मानता है .
1962 ई . में चीन भारत के बीच इसे लेकर युद्ध भी हो चूका है .
भारत अक्साई चीन और अरुणाचल प्रदेश पर चीन का दावा खारिज करता रहा है .
देश का विश्व में क्षेत्रफल की दृष्टि से 7वा स्थान है , जो विश्व के क्षेत्रफल का 2.42% है जिसमे विश्व की जनसंख्या का 17.67% लोग रहते है . भारत पाकिस्तान से 4 , फ़्रांस से 6 , जर्मनी , जापान से 9 , ब्रिटेन से 13 और बांग्लादेश से 23 गुना क्षेत्रफल में बड़ा है .
देश में 29 राज्य एवं 7 केन्द्रशासित प्रदेश है . पहला राज्य आंध्रप्रदेश 1953 ई. में भाषा के आधार पर बना था . हाल में 2 जून 2014 ई . में 29 वा राज्य तेलंगाना बना है .

तो दोस्तों मै उम्मीद करता हु की आप भारत के इतिहास के बारे में अच्छे  से जान  चुके होगे .

   
Share this Post:

No comments