Nobel Prize 2018 Winners List in Hindi

आज के पोस्ट में हम जानेगे 2018 Nobel Prize Winners के बारे में इस टॉपिक से 1 या 2 प्रश्न परीक्षाओं में जरुर पूछे जाते है इस लिए यह पोस्ट आपके लिए बहुत important है इसमें हम जानेगे Nobel Prize 2018 Winners list किस क्षेत्र में किसे और किस काम के लिए दिया गया यह पुरस्कार . नोबेल पुरस्कार का इतिहास क्या है इन सभी को जानने के लिए पोस्ट को पूरा पढ़िए।
Nobel Prize 2018 Winners List in Hindi

Nobel पुरस्कार का इतिहास क्या है ?

स्वीडिश के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में यह पुरस्कार दिया जाता है। अल्फ्रेड ने डायनामाइट का अविष्कार किया साथ ही और भी बहुत सारे अविष्कार किया इससे उन्होंने बहुत सारा पैसा कमाया अल्फ्रेड नोबेल ने मृत्यु से पहले अपनी वसीयत में लिखा था की मेरे धन से मिलने वाला ब्याज उन लोगो को दिया जाय जो मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी कार्य किया है, फिर उनकी सम्पत्ति का एक बड़ा हिस्सा ट्रस्ट के रूप में सुरक्षित रख दिया गया नोबेल फाउंडेशन की स्थापता 29 जून 1900 में हुई तथा 1901 से नोबेल पुरस्कार 5 क्षेत्रो (भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, शांति, साहित्य) में दिया जाने लगा बाद में अर्थशास्त्र (1968) के क्षेत्र में भी दिया जाने लगा।

नोबेल पुरस्कार एक पुरस्कार ही नहीं है दरसल यह दुनिया में मानवता के लिए किये गए सर्वश्रेष्ठ कामो के लिए दिया जाता है यह पुरस्कार हर साल अक्टूबर महीने में विजेताओं की घोषणा होती हैं लेकिन पुरस्कारों की वितरण 10 दिसम्बर को दिया जाता है।

Nobel Prize 2018 Medicine के क्षेत्र में किसने जीता 

दो वैज्ञानिको James P. Allison (America) और Tasuku Honjo (Japan) सयुक्त रूप से चिकित्सा का नोबेल दिया गया इन्होंने कैंसर जैसी बीमारी के लिए एक नहीं पद्धति की खोज की इनके द्वारा विकसित उपचार को इम्यून चेक पॉइंट के नाम से जाना जाना जाता है यह इस येसा इलाज है जो शरीर का immune system ही cancer रोग को लड़ने में सक्षम होगा।

Nobel Prize 2018 Chemistry के क्षेत्र में किसने जीता 

तीन वैज्ञानिकों Francer H Arnold (America), George P. Smith (America) और Sir Gregory P. Winter (British) को रसायन के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया इन वैज्ञानिकों ने उन एंजाइम को बनाने के लिए क्रम विकास (Evolution) के Theory का प्रयोग किया है इसका उपयोग जैव ईंधन और दवाइयाँ बनाने में भी होता है , Francer H Arnold येसी पांचवी महिला हैं जिन्हें रसायन का Nobel पुरस्कार मिला है उन्हें कुल पुरस्कार राशि (10.1 लाख डॉलर) का आधा हिस्सा मिलेगा बाकि आधा दो और वैज्ञानिको को मिलेगा।

Nobel Prize 2018 Chemistry के क्षेत्र में किसने जीता 

तीन वैज्ञानिकों Arthur Ashkin (US), Gerard Mourou (France) और Donna Strickland (Canada) 2018 भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला है इन वैज्ञानिकों ने लेजर तकनीक में महत्वपूर्ण खोज किया है इनकी खोज से प्रकाश की किरणें आँखों की सर्जरी से लेकर माइक्रो मशीन तक में एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल होने लगी Arthur Ashkin को कुल पुरस्कार राशि (10.1 लाख डॉलर)  का का आधा हिस्सा दिए जाने की घोषणा हुई है।
Arthur Ashkin नोबेल पुरस्कार पाने वाले सबसे ज्यादा उम्र (96 वर्ष) के विजेता बन गए है।

2018 शांति (Peace) का Nobel Prize किसने जीता 

Denis Mukwege (कांगो) और Nadia Murad (इराक) को शांति के क्षेत्र में 2018 का नोबेल विजेता बने है इन दोनों ने दुनिया मे हो रहे यौन हिंसा के खिलाफ काम कर रहे हैं।  Nobel शांति पुरस्कार की घोषणा ओस्लो में की जाती है।

2018 अर्थशास्त्र का Nobel Prize किसने जीता 

The Royal Swedish Academy of Sciences ने दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को अर्थशास्त्र  के क्षेत्र में William D. Nordhaus और Paul M. Romer को संयुक्त रूप से 2018 का नोबेल पुरस्कार की घोषणा की है।  इनका योगदान जलवायु परिवर्तन और आर्थिक विकास पर खोज के लिए है . William D. Nordhaus येल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है वही Paul M. Romer New york university के NYU Stern School of Business से जुड़े है । इन दोनों को पुरस्कार राशि के तौर पर 90 लाख स्वीडिश क्रोनर (लगभग 7.35 करोड़ रुपए) मिलेंगे।

Note: इस बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जायेगा। पिछले 70 सालो में पहली बार ऐसा हुआ है जब Literature का नोबेल प्राइज नहीं मिला है।

Join Our Telegram Channel

दोस्तों हम उम्मीद करते हैं यह पोस्ट आपको पढ़ कर अच्छा लगा इसे फेसबुक तथा अन्य सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे जिसे दूसरे लोग भी Nobel prize 2018 winners को पढ़ कर इसका लाभ उठा सके। 
Share this Post:

No comments