Human Blood 40 Important Questions in Hindi

इस पोस्ट में हम जानेंगे रक्त क्या है(what is blood) तथा मानव रक्त से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (Important blood Related Questions) की जानकारी। मानव शरीर को जीवित रहने के लिए रक्त महत्वपूर्ण रोल निभाता है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में Science GK Blood से संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं।
Blood related questions in hindi

रक्त क्या है (What is blood)?

मानव शरीर मे रक्त या खून तरल द्रव है। यह तरल संयोजी ऊतक है जो शरीर में वाहिनियों के माध्यम से लगातार बहता रहता है। यह प्लाज्मा और रक्त कणों (या रक्त कोशिका) से मिल कर बना होता है। रक्त कण प्लाज्मा में स्वतंत्र रूप से तैरते रहते है। रक्त कोशिकाएं तीन प्रकार की होती है -
1- लाल रक्त रक्त कोशिकाएं (Erythrocytes)
2- श्वेत रक्त कोशिका (Leukocytes)
3- प्लेटलेट्स (Platelets)
अब हम इसे आसान भाषा में समझाते है।

जिस तरह से घर ईटो से बना होता है उसी तरह से हमारा शरीर कोशिकाओं से बना होता है लेकिन हर एक कोशिका को जीने के लिए खाना, पानी और ऑक्सीजन चाहिए। रक्त का यही काम होता है इन  सब को पहुंचाना। खाना, पानी जब पेट में जाता है तो वहा से पचने के बाद खून उसे हर कोशिकाओं तक पहुचाता है। इसी तरह सास(oxygen) फेफड़ो में जाती है वहा से रक्त के द्वारा पूरे शरीर की कोशिकाओं में पहुचता है। हार्मोन ग्रंथियों से हार्मोन को पहुचाता है जहा पर आवश्यक्ता होती है।
blood शरीर के सभी अपशिष्ट पदार्थों जैसे कार्बन डाई आक्साइड, लैक्टिक अम्ल, यूरिया को किडनी (मूत्र थैली) तथा फेफड़ो तक पहुंचाया जाता है जिससे इन अंगों द्वारा बाहर निकल जाए।
यह शरीर के तापमान का नियंत्रण करता है।
किसी भी रोग से बचाना (प्रतिरक्षा कार्य)
शरीर के सभी अंगों तक जल पहुचा।

अब हम 40 important blood questions and answers in hindi बताने जा रहे है। इसे पढ़ कर आप किसी भी mcq Blood questions को आसानी से उत्तर दे सकते है।

मानव रक्त से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (Human blood important questions)


1. सर्वप्रथम रक्त परिसंचरण तंत्र का अध्ययन किसने किया था?
Ans. विलियम हार्वे
2. मानव रक्त समूह की संख्या कितनी होती है?
Ans. 4
3. मानव शरीर में रुधिर बैंक का कार्य कौन करता है?
Ans. प्लीहा (तिल्ली)
4. रक्त में पाई जाने वाली धातु है।
Ans. लोहा
5. रुधिर दबाव किससे मापा जाता है?
Ans. स्फेगमोमैनोमीटर
6. सोते समय रक्तदाब में क्या परिवर्तन होता है?
Ans. घट जाता है
7. कौन सा रक्त वर्ग सर्वग्राही होता है?
Ans. AB
8. कौन सा रक्त वर्ग सर्वदाता होता है?
Ans. O
9. किस रुधिर वर्ग में एंटीबॉडी नहीं पाई जाती?
Ans. AB
10. किस रुधिर वर्ग में दोनों एंटीबॉडी पाई जाती है?
Ans. O
11. किस रुधिर वर्ग में कोई एंटीजन नहीं पाई जाती?
Ans. O
12. रक्त समूह O वाला व्यक्ति किस रक्त समूह के व्यक्ति से रक्त ले सकता है?
Ans. O वर्ग
13. धमनियों पर रक्त द्वारा डाले गए दबाव को
Ans. रक्तदाब कहते हैं
14. मानव रक्त में कितने प्रतिशत प्लाज्मा होता है?
Ans. 60%
15. प्लाज्मा में कितने प्रतिशत जल होता है
Ans. 90%
16. किसकी सहायता से रक्त द्वारा ऑक्सीजन ले जाया जाता है?
Ans लोहित कोशिकाएं
17. किस की मौजूदगी के कारण शरीर के भीतर रक्त जमता नहीं है?
Ans. हेपरिन
18. ह्रदय 1 मिनट में कितना रक्त पंप कर सकता है?
Ans. 4.5 लीटर
19. Rh तत्व का पता किस जीव में लगाया गया था?
Ans. रीसस नामक बंदर में
20. रक्त बिम्बाणु (Platelets) का जीवनकाल कितना होता है?
Ans. 3 से 5 दिन
21. श्वेत रक्त कणिकाओं (WBC) का जीवनकाल कितना होता है?
Ans. 2 से 4 दिन
22. लाल रक्त कणिकाओं का जीवनकाल कितना होता है?
Ans. 120 दिन
23. कार्ल लेण्डस्टेन को नोबेल पुरस्कार कब मिला था?
Ans. 1930 ईसवी में
24. मनुष्य के रक्त ग्रुप की खोज किसने की थी?
Ans. कार्ल लेण्डस्टेन
25. यदि एक पिता का रक्त वर्ग A है और माता का रक्त वर्ग O है तो बताइए कि उनके पुत्र का कौन सा रक्त वर्ग हो सकता है?
Ans. O वर्ग
26. दौड़ लगाते समय मनुष्य के रक्त चाप पर क्या प्रभाव पड़ता है?
Ans. रक्तचाप बढ़ जाता है
27. नाड़ी दर कहां से मापी जाती है?
Ans. धमनी से
28. जब कोई बाहरी पदार्थ मानव रुधिर प्रणाली में प्रविष्ट होता है तो प्रतिक्रिया कौन प्रारंभ करता है।
Ans. WBC
29. सफेद रक्त कण (WBC) का मुख्य कार्य क्या है?
Ans. रोग प्रतिरोधक क्षमता धारण करना
30. आरबीसी का कब्रिस्तान किसको कहा जाता है?
Ans प्लीहा
31. लाल रक्त कणिकाएं कहां उत्पन्न होती हैं?
Ans. अस्थि मज्जा
32. लाल रक्त कणिकाएं किस नाम से जानी जाती हैं?
Ans. इरिथ्रोसाइट्स
33. रुधिर के प्लाज्मा में किसके द्वारा एंटीबॉडी निर्मित होती है
Ans. लिंफोसाइट
34. स्वस्थ मनुष्य के शरीर में रक्त की कुल मात्रा कितनी होती है?
Ans शरीर के वजन का 7%
35. मानव रुधिर का Ph मान क्या है?
Ans. 7.4
36. मानव शरीर में खून के शुद्धिकरण की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
Ans. डायलिसिस
37. रक्त का लाल रंग किसके कारण होता है?
Ans. हीमोग्लोबिन
38. कौन सी रक्त कणिकाएं साफ रक्त फेफड़ों से ह्रदय में ले जाती है?
Ans. फुफ्फुस शिरा
39. मनुष्य के शरीर में RBC तथा WBC का अनुपात कितना होता है?
Ans. 600:1
40. प्लाज्मा में कितने प्रतिशत ग्लूकोज होता है?
Ans. 0.1%

इसे भी पढ़े
General Science Book for Railway in hindi
General Science 1000 Questions in Hindi
Biology Handwritten Notes PDF
मानव ब्लड से सम्बंधित जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे सोशल साइट पर शेयर जरूर करे। 
Share this Post:

No comments