Puzzles for SBI-PO IBPS-PO and clerk 2021

Banking परीक्षाओं  के लिए Puzzles सबसे महत्वपूर्ण पार्ट है।  banking Exam Puzzles को समझने का सबसे बेस्ट तरीका है की इसे ज्यादा से ज्यादा Practice करना और इसका कोई शार्ट कट तरीका नहीं है। इस पोस्ट में IBPS PO clerk SBI PO Clerk 2021 Puzzles Questions लेकर आये है इसे पढ़कर इक एक बार साल्व्ड जरूर करे। 

Puzzles for IBPS PO Prelims 2021

निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।

Puzzle1- आठ मित्र L, M, N, O, P, Q, R और S एक गोले के चारो ओर केंद्र की ओर मुंह करके बैठे है। समूह में बराबर संख्या में पुरुष व महिलाये है। कोई दो महिलाएं साथ-साथ नहीं बैठी है। N एक पुरुष है व    N, R के दाई ओर तीसरे स्थान पर है। O एक महिला है व R की निकटतम पडोसी नहीं है। P, O के बाई ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। S, L के दाई ओर चौथे स्थान पर बैठा है व S, R का निकटतम पडोसी नहीं है। Q एक महिला है।


Q1- O के सापेक्ष Q का स्थान क्या है।
a- एकदम दाएं
b- दाएं से तीसरा
C- बाएं से तीसरा
d- बाए से चौथा
e- दाएं से पांचवा

Q2- L से आरंभ करते हुए आठो मित्रो के   वर्णमाला क्रम में घडी की दिशा में बैठया जाय तो L को छोड़कर कितनो के स्थान अपरिवर्तित रहेंगे?
a- कोई नहीं
b- एक
c- दो
d- तीन
e- चार
Q3- M के बारे में निम्न में से क्या सत्य है
a- M Q के दाएं तीसरे स्थान पर है
b- M, L के दाएं दूसरे स्थान पर है
c- M एक पुरुष है
d- M, O के तुरंत बाये स्थान पर है
e- इनमे से कोई नहीं
Q4- निम्न में से कौन सा समूह महिलाओं का निरूपण करता है?
a- O, P, Q, S
b- Q, R, P, O
c- Q, L, M, O
d- O, M, Q, R
e- इनमे से कोई नहीं
Q5- उओरोक्त ब्यवस्था में अपने बैठने की स्थित के आधार पर निम्न पांच में से चार किसी प्रकार समान है। अतः उनका एक समूह बनता है। वह एक कौंन सा है जो इस समूह में नहीं है।
a-L O
b- NL
c- OP
d- O
e- MS

Puzzle2- छः नाटको- A, B, C, D, E, और F का मंचन सप्ताह के छः दिनों सोमवार से लेकर शनिवार तक होता है। नाटक C का मंचन मंगलवार को होता है। नाटक A, F तथा B का मंचन लगातार एक के बाद एक होता है। नाटक D का मंचन सोमवार और बुधवार को नहीं होता है

Q6- नाटक A के मंचन के बाद कितने नाटको का मंचन होता है?
a- एक
b- दो
c- तीन
d- चार
e- ज्ञात नहीं कर सकते
Q7- अपने मंचन के दिन के कारणं पञ्च में से कोई चार एक समूह बनाते है। कौन उस समूह में शामिल नहीं है?
a- E C
b- FD
c- CA
d- AF
e- BD
Q8- किस नाटक का मंचन नाटक E के मंचन से तुरंत पहले होता है?
a- B
b- A
C- F
d- D
e- कोई नहीं
Q9- यदि नाटक D का मंचन सोमवार को होता है, तो निम्न में से किसका मंचन निश्चित रूप से शनिवार को होगा
a- B
b- E
c- D
d- F
e- ज्ञात नहीं
Q10- किस नाटक का मंचन गुरुवार को होता है?
a- B
b- E
c- D
d- F
e- ज्ञात नहीं कर सकते

Solutions
Q1  d
Q2  b
Q3. c
Q4. b
Q5. a
Q6. c
Q7. b
Q8. e
Q9. e
Q10. d


Please share your friends
Share this Post:

No comments