भारतीय राष्ट्रीय पुरस्कार के बारे में पूरी जानकारी

दोस्तों आज मै आपको भारतीय राष्ट्रीय प्रमुख पुरस्कारों की List और उससे जुड़े सभी महत्वपूर्ण जानकारी और कौन सा पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है साझा कर रहा हूँ   के बारे बताने जा रहा जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ जैसे की UPSC , UPPSC , SSC , CDS , BANKING , RAILWAY तथा अन्य परीक्षाओ के अक्सर  पूछे जाते है .



प्रमुख भारतीय राष्ट्रीय  पुरस्कार (Important Indian National Awards List)


भारत विविध संस्कृतियो और कलाओ वाला देश है . यहाँ लगभग विश्व की सभी प्रतिभाये पायी जाती है . अतः उनके प्रोत्साहन के लिए कई तरह के विविध सम्मानों और पुरस्कारों का अविर्भाव हुआ है , खेल से लेकर सिनेमा तक और साहित्य से लेकर विज्ञान तक विभिन्न स्तर पर विभिन्न पुरस्कारों को रखा गया है .वैसे जो लोग अच्छा काम करते है , वे किसी सम्मान या उपहार के लिए कार्य नहीं करते है , लेकिन उन्हें सम्मान देकर उनके प्रति देश अपनी कृतज्ञता दर्शाता है , साथ ही उनसे प्रेरित होकर देश के अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा लेते है। 

भारत रत्न 



1954 में स्थापित भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है . इसे कला , साहित्य , विज्ञान , सार्वजनिक सेवा तथा जीवन में असाधारण कोटि की उपलब्धी के लिए दिया  जाता है .
यह अलंकरण कास्य निर्मित पीपल के पत्ते के आकर का होता है , आप इमेज में देख सकते है . यह 2 1/16  इंच लम्बा , 1  7/8  इंच चौड़ा  होता है और 1/8 इंच मोटा होता है इस अलंकरण के मुख्य भाग पर सूर्य की अकृत अंकित होती है और उसके निचे ‘भारत रत्न ‘ शब्द अंकित होता है . इसके पीछे भाग पर राष्ट्रिय चिन्ह और निचे ‘सत्यमेव जयते ‘ लिखा होता है . 


पद्म  विभूषण / पद्म  भूषण / पद्म  श्री
यह  पुरष्कार सरकारी कर्मचारी द्वारा  की गई सेवा सहित किसी भी क्षेत्र में की गई उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए दिया  जाता है .

भारतीय ज्ञानपीठ पुरष्कार
1965 में स्थापित यह पुरस्कार देश  की मान्यता प्राप्त 22 भाषाओ में से किसी भी भाषा के साहित्य द्वारा  किये गए उत्किष्ट योगदान के लिए दिया जाट है . इसमें 5 लाख रूपये नगद , एक स्मृति चिन्ह , एक प्रशस्ति पत्र तथा सरस्वती की प्रतिमा दी जाती है .

साहित्य अकादमी पुरस्कार
1955 में स्थापित यह पुरस्कार अंग्रेजी सहित 22 भारतीय भाषाओ में गत पांच वर्षो में प्रकाशित उत्क्रिस्ट रचनाओ के लिए प्रदान किया जाता है . इस पुरस्कार में 50 हजार रूपये नगद तथा एक कास्य स्मृत फलक प्रदान की जाती है .

सरस्वती सम्मान
1991 में स्थापित यह पुरस्कार के . के . बिडला फाउंडेशन द्वारा 8वी अनुसूची में शामिल किसी भी भाषा में गत दस वर्षो में प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्यिक कृति के लिए दिया जाता है . इसमें पांच लाख रूपये की नगद धनराशि प्रदान की जाती है .

व्यास सम्मान
के . के . बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित यह पुरस्कार किसी एक साहित्यिक कृति को प्रदान किया जाता है . इसमें एक प्रशस्ति पत्र तथा ढाई लाख रूपये की धनराशि दि जती है .

अर्जुन पुरस्कार
1961 में स्थापित यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा विभिन्न खेलो में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले खिलाडियों को दिया जाता है . इसमें अर्जुन की कास्य प्रतिमा , प्रशस्ति पत्र तथा तीन लाख नगद धनराशि और समारोह परिधान प्रदान की जाती है .

 द्रोणाचार्य पुरस्कार
1985 में स्थापित यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा खेल प्रशिक्षको द्वारा की गयी उत्कृष्ट सेवाओ के लिए प्रदान की जाती है . इसमें गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा , प्रशस्ति पत्र , तीन लाख रूपये तथा समारोह परिधान प्रदान किया जाता है .

राजीव गाँधी खेल रत्न
1992 में स्थापित यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा खेलो में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियो को प्रदान किया जाता है . इसमें पांच लाख रूपये की धनराशि , एक पदक और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है .

महात्मा गाँधी शान्ति पुरस्कार
भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह पुरस्कार अन्तराष्ट्रीय शान्ति के लिए कार्यशील व्यक्तियों को दिया जाता है . इसमें एक करोड़ रूपये की नगद धनराशि स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है .

शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार
1957 में स्थापित यह पुरस्कार ‘भारतीय ओधोगिक एवं वैज्ञानिक अनुसंधान परिषद् (CSIR) द्वारा विज्ञान एवं प्रोधोगिकी के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है इसमें दो लाख रूपये नगद प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है .

धनवन्तरी पुरस्कार
1971 में स्थापित यह पुरस्कार धनवन्तरी फाउंडेशन द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में आजीवन सेवा हेतु प्रदान किया जाता है .

विक्रम साराभाई पुरस्कार
1990 में स्थापित यह पुरस्कार भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा अन्तरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया जाता है . इसमें 50000 रूपये नगद , एक पदक और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है .

दादा साहब फाल्के पुरस्कार
1969 में स्थापित यह पुरस्कार ‘भारत सरकार के सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय ‘ द्वारा भारतीय सिनेमा के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है .

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
1954 में स्थापित यह पुरस्कार ‘भारत सरकार के सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय ‘ द्वारा भारतीय फिल्मो में उच्च स्तरीय सौन्दर्य बोध , तकनीकी कुशलता तथा शिक्षाप्रद एवं सांस्कृतिक मूल्यों में वृद्धि के लिए प्रदान किया जाता है .

फिल्म फेयर पुरस्कार
1954 में स्थापित यह पुरस्कार टाइम्स ऑफ़ इंडिया ग्रुप द्वारा प्रदर्शित भारतीय फिल्मो की प्रत्येक विधि में सम्मानित करने के लिए प्रदान किया जाता है .

मिस इंडिया
यह पुरस्कार ‘टाइम्स ऑफ़  इंडिया ‘ ग्रुप की फेमिना पत्रिका द्वारा भारतीय युवतियों के शारीरिक एवं बोद्धिक सौन्दर्य को सम्मानित करने के लिए दिया प्रदान किया जाता है .

इंदिरा गाँधी पर्यावरण पुरस्कार
1987 में स्थापित यह पुरस्कार पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया जाता है .

शौर्य पुरस्कार
भारत सरकार प्रत्येक वर्ष राष्ट्रिय पर्वो – गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस तथा अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर सेन्यकर्मियो को अदम्य साहस प्रदर्शित करने के लिए निम्न पुरस्कार दिया जाता है –

परमवीर चक्र
देश का यह सर्वोच्च शौर्य पुरस्कार 1947 से उस बहादुर सेनिक को दिया जाता है जिसने शत्रु का सामना करते हुये अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय दिया है .

महावीर चक्र
देश का यह दूसरा सर्वोच्च शौर्य पुरस्कार है

वीर चक्र
शौर्य एवं वीरता का तीसरा सर्वोच्च पुरस्कार उस वीर को प्रदान किया जाता है ,

अशोक चक्र
यह पुरस्कार देश का सर्वोच्च शांतिकालीन शौर्य पुरस्कार है .  यह पुरस्कार भी शौर्य प्रदर्शन में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले बहादुर कर्मी को दिया जाता है .

कीर्ति चक्र
शौर्य का यह पुरस्कार भी उनको दिया जाता है जिसने शत्रु के मुकाबले में अभूतपूर्व साहस का प्रदर्शन किया है .

परम विशिष्ट सेवा मेडल
यह सेवा मेडल भारतीय सेना के तीनो अंगो – थल , वायु , एवं नौसेना के कर्मियों को अत्यधिक असाधारण , उच्चकोटि की सेवा समर्पण के लिए दिया जाता है .



READ -

यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में जरुर बताये और  FACEBOOK PAGE को लाइक करे जिससे आपको लेटेस्ट पोस्ट को सुचना तुरन्त  मिल जाय .


Share this Post:

No comments