Periodic Table Important Questions in Hindi | Class 10, 11, 12 & Competitive Exams के लिए
Periodic Table questions in Hindi हर परीक्षा में पूछे जाते हैं - चाहे वो Class 10th का Board Exam हो, Class 11th-12th की Chemistry हो, या फिर किसी Competitive Exam का General Science Section। इसीलिए इस नोट में हमने Periodic Table के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (Important Questions and Answers) एक ही जगह संकलित किए हैं।
आवर्त सारणी क्या है? (What is Periodic Table?)
आवर्त सारणी (Periodic Table) रासायनिक तत्वों का एक व्यवस्थित, सारणीबद्ध प्रदर्शन है, जिसमें तत्वों को उनके परमाणु क्रमांक (Atomic Number), इलेक्ट्रॉनिक विन्यास (Electronic Configuration) और आवर्ती रासायनिक गुणों के आधार पर बढ़ते क्रम में रखा गया है।
आसान भाषा में समझें तो — जैसे किसी
पुस्तकालय में किताबें विषयों के अनुसार अलग-अलग खानों में व्यवस्थित होती हैं, उसी
प्रकार आवर्त सारणी भी तत्वों की एक 'लाइब्रेरी' है।
संरचना:
• 7
आवर्त (Periods) — क्षैतिज पंक्तियाँ
• 18
वर्ग / समूह (Groups) — ऊर्ध्वाधर स्तंभ
• 4
ब्लॉक: s, p, d, f
• कुल
118 तत्व (94 प्राकृतिक + 24 कृत्रिम)
आवर्त सारणी का संक्षिप्त इतिहास
- 1829 — डोबेरेनर (Döbereiner): त्रिक नियम (Law of Triads) — तत्वों के वर्गीकरण का पहला प्रयास
- 1865 — जॉन न्यूलैंड्स (Newlands): अष्टक नियम (Law of Octaves)
- 1869 — दिमित्री मेंडेलीफ (Mendeleev): आवर्त सारणी का निर्माण — परमाणु द्रव्यमान के आधार पर। इन्हें 'Periodic Table का जनक' माना जाता है।
- 1913 — हेनरी मोज्ले (Moseley): आधुनिक आवर्त सारणी — परमाणु क्रमांक के आधार पर।
भाग 1: आवर्त सारणी — मूलभूत प्रश्न
|
क्र. |
प्रश्न |
उत्तर |
|
1. |
आवर्त सारणी
में कुल कितनी गैसें हैं? |
11 |
|
2. |
किस तत्व
में न्यूट्रॉन की संख्या शून्य होती है? |
हाइड्रोजन (H-1) |
|
3. |
आवर्त सारणी
में सबसे हल्की धातु कौन सी है? |
लिथियम (Li) |
|
4. |
सर्वाधिक
गैसीय तत्वों वाला वर्ग कौन सा है? |
18वाँ वर्ग (शून्य वर्ग) |
|
5. |
हीलियम परमाणु
में न्यूट्रॉन की संख्या कितनी होती है? |
2 |
|
6. |
कौन सी अक्रिय
गैस हमारे वायुमंडल में नहीं पाई जाती? |
रेडॉन (Rn) |
|
7. |
अक्रिय गैसों
की संयोजकता (Valency) कितनी होती है? |
0 |
|
8. |
आवर्त सारणी
में सबसे क्रियाशील अधातु कौन सी है? |
फ्लोरीन (F) |
|
9. |
पौधों के
पर्णहरिम (क्लोरोफिल) में पाया जाने वाला धातु तत्व? |
मैग्नीशियम (Mg) |
|
10. |
क्लोरीन
को ऑक्टेट पूरा करने के लिए कितने इलेक्ट्रॉन चाहिए? |
1 |
|
11. |
सिलिकॉन
के अंतिम उपकोश (3p) में कितने इलेक्ट्रॉन होते हैं? |
2 (3p उपकोश में) |
|
12. |
सोडियम का
परमाणु क्रमांक (Atomic Number) कितना है? |
11 |
|
13. |
आधुनिक आवर्त
सारणी किसने प्रस्तुत की? |
हेनरी मोज्ले (1913) |
|
14. |
आधुनिक आवर्त
सारणी में तत्वों को किसके बढ़ते क्रम में रखा गया है? |
परमाणु क्रमांक के |
|
15. |
p उपकोश
में अधिकतम कितने इलेक्ट्रॉन होते हैं? |
6 |
|
16. |
अब तक कुल
कितने तत्वों की खोज/संश्लेषण हो चुकी है? |
118 |
|
17. |
मेंडेलीफ
की आवर्त सारणी में तत्वों को किसके बढ़ते क्रम में रखा था? |
परमाणु द्रव्यमान के |
|
18. |
आवर्त सारणी
में कुल अधातुओं की संख्या कितनी है? |
18 |
|
19. |
कौन सी अधातु
सामान्यतः द्रव अवस्था में पाई जाती है? |
ब्रोमीन (Br) |
|
20. |
विद्युत
का सबसे अच्छा सुचालक धातु कौन सी है? |
चाँदी (Ag) |
भाग 2: आवर्त सारणी — Questions Answer
|
क्र. |
प्रश्न |
उत्तर |
|
1. |
सौर सेलों
(Solar Cells) में किस तत्व का प्रयोग होता है? |
सिलिकॉन (Si) |
|
2. |
तारों में
सबसे अधिक पाया जाने वाला तत्व कौन सा है? |
हाइड्रोजन (H) |
|
3. |
सूर्य किन
तत्वों से मिलकर बना है? |
हाइड्रोजन और हीलियम |
|
4. |
ब्रह्मांड
में सबसे हल्की और प्रचुर गैस कौन सी है? |
हाइड्रोजन (H) |
|
5. |
मानव शरीर
में भार के अनुसार सर्वाधिक उपस्थित तत्व कौन सा है? |
ऑक्सीजन (65%) |
|
6. |
हमारे वायुमंडल
में सर्वाधिक कौन सी गैस पाई जाती है? |
नाइट्रोजन (78%) |
|
7. |
फास्फोरस
का परमाणु क्रमांक कितना है? |
15 |
|
8. |
दूध में
सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला खनिज तत्व कौन सा है? |
कैल्शियम (Ca) |
|
9. |
सबसे कठोर
प्राकृतिक पदार्थ कौन सा है? |
हीरा (Diamond - Carbon) |
|
10. |
आधुनिक आवर्त
सारणी में आवर्तों (Periods) की संख्या कितनी है? |
7 |
|
11. |
आधुनिक आवर्त
सारणी में वर्गों (Groups) की कुल संख्या कितनी है? |
18 |
|
12. |
आवर्त सारणी
में ठोस अधातुओं की संख्या कितनी है? |
10 |
|
13. |
आवर्त सारणी
में सबसे हल्की अक्रिय गैस कौन सी है? |
हीलियम (He) |
|
14. |
परमाणु क्रमांक
19 (पोटैशियम) किस ब्लॉक से संबंधित है? |
s-ब्लॉक |
|
15. |
जिन तत्वों
में समान प्रोटॉन किंतु भिन्न न्यूट्रॉन हों, उन्हें क्या कहते हैं? |
समस्थानिक (Isotopes) |
भाग 3: Class 11th, 12th, 10th परीक्षा हेतु विशेष प्रश्न
|
क्र. |
प्रश्न |
उत्तर |
|
1. |
सबसे पहले
किस वैज्ञानिक ने तत्वों का वर्गीकरण किया था? |
डोबेरेनर (1829) |
|
2. |
अष्टक नियम
(Octave Law) किस वैज्ञानिक ने दिया था? |
न्यूलैंड्स (1865) |
|
3. |
सर्वप्रथम
आवर्त सारणी का निर्माण किसने किया? |
मेंडेलीफ (1869) |
|
4. |
आवर्त सारणी
में पहला तत्व कौन सा है? |
हाइड्रोजन (H) |
|
5. |
आवर्त सारणी
का अंतिम तत्व (118) कौन सा है? |
ओगनेसॉन (Og) |
|
6. |
पोलोनियम
की खोज किसने की? |
मैडम क्यूरी (1898) |
|
7. |
परमाणु आकार
में सबसे बड़ा तत्व कौन सा है? |
सीजियम (Cs) |
|
8. |
परमाणु आकार
में सबसे छोटा तत्व कौन सा है? |
हाइड्रोजन (H) |
|
9. |
धातु और
अधातु दोनों गुण प्रदर्शित करने वाले तत्व (उपधातु) कौन से हैं? |
बोरॉन, सिलिकॉन, जर्मेनियम आदि |
|
10. |
संक्रमण
तत्व (Transition Elements) किस ब्लॉक में हैं? |
d-ब्लॉक |
|
11. |
Periodic
Table का सबसे लंबा आवर्त (Period) कौन सा है? |
छठवाँ आवर्त (32 तत्व) |
|
12. |
सर्वाधिक
इलेक्ट्रॉन बंधुता (Electron Affinity) वाला तत्व कौन सा है? |
क्लोरीन (Cl) |
|
13. |
किस समूह
के तत्वों को 'सिक्का धातु' (Coinage Metals) कहा जाता है? |
ग्रुप 11 (Cu, Ag, Au) |
|
14. |
सबसे भारी
अक्रिय गैस कौन सी है? |
रेडॉन (Rn) |
|
15. |
सर्वाधिक
आयनीकरण ऊर्जा वाला तत्व कौन सा है? |
हीलियम (He) |
|
16. |
न्यूनतम
आयनीकरण ऊर्जा वाला तत्व कौन सा है? |
सीजियम (Cs) |
|
17. |
विद्युत
का सुचालक एकमात्र अधातु कौन सी है? |
ग्रेफाइट (Carbon का अपररूप) |
|
18. |
पौधों की
पत्तियों में कौन सा धातु तत्व पाया जाता है? |
मैग्नीशियम (Mg) |
|
19. |
कमरे के
तापमान पर द्रव अवस्था में पाई जाने वाली धातु कौन सी है? |
पारा (Hg) |
|
20. |
आवर्त सारणी
में कुल कितने प्राकृतिक तत्व हैं? |
94 तत्व |
|
21. |
आवर्त सारणी
में कुल कितने कृत्रिम (Synthetic) तत्व हैं? |
24 तत्व (118-94) |
|
22. |
आवर्त सारणी
में कुल कितनी धातुएँ हैं? |
लगभग 95 |
|
23. |
आवर्त सारणी
में कुल कितनी अधातुएँ हैं? |
लगभग 18 |
|
24. |
द्रव अवस्था
में पाई जाने वाली अधातु कौन सी है? |
ब्रोमीन (Br) |
|
25. |
हड्डियों
एवं दाँतों का निर्माण करने वाला तत्व कौन सा है? |
कैल्शियम (Ca) |
|
26. |
मिट्टी के
तेल में किस तत्व को रखा जाता है? |
सोडियम (Na) |
|
27. |
Periodic
Table में सबसे अधिक क्रियाशील धातु कौन सी है? |
सीजियम (Cs) |
|
28. |
आवर्त सारणी
में कुल कितने तत्व द्रव अवस्था में पाए जाते हैं? |
2 (पारा और ब्रोमीन) |
|
29. |
सबसे अधिक
घनत्व वाला तत्व कौन सा है? |
ऑस्मियम (Os) |
|
30. |
मेंडेलीफ
को 'Periodic Table का जनक' क्यों माना जाता है? |
1869 में पहली व्यापक आवर्त सारणी
बनाई और रिक्त तत्वों की भविष्यवाणी की |
आवर्त सारणी — त्वरित तथ्य सारांश
|
विषय |
जानकारी |
|
कुल तत्व |
118 |
|
प्राकृतिक
तत्व |
94 |
|
कृत्रिम
तत्व |
24 |
|
आवर्त
(Periods) |
7 |
|
वर्ग
/ समूह (Groups) |
18 |
|
कुल धातुएँ |
~95 |
|
कुल अधातुएँ |
~18 |
|
कुल उपधातु
(Metalloids) |
~7 |
|
सबसे
हल्की धातु |
लिथियम (Li) |
|
सबसे
भारी धातु |
ऑस्मियम (Os) |
|
सबसे
क्रियाशील धातु |
सीजियम (Cs) |
|
सबसे
क्रियाशील अधातु |
फ्लोरीन (F) |
|
विद्युत
का सर्वश्रेष्ठ सुचालक |
चाँदी (Ag) |
|
सर्वाधिक
आयनीकरण ऊर्जा |
हीलियम (He) |
|
न्यूनतम
आयनीकरण ऊर्जा |
सीजियम (Cs) |
|
सबसे
बड़ा आवर्त |
छठवाँ (32 तत्व) |
|
ब्रह्मांड
में सर्वाधिक तत्व |
हाइड्रोजन (H) |
|
मानव
शरीर में सर्वाधिक तत्व |
ऑक्सीजन (O) |
परीक्षा उपयोगी
टिप्स
• परमाणु
क्रमांक 1-30 तक के सभी तत्वों के नाम, प्रतीक और ब्लॉक याद करें।
• s-ब्लॉक:
Group 1 & 2 | p-ब्लॉक: Group 13-18 | d-ब्लॉक: Group 3-12 | f-ब्लॉक: लैंथेनाइड
व एक्टिनाइड
• प्रत्येक
Group की विशेषताएँ (जैसे Group 1 = Alkali Metals, Group 17 = Halogens, Group 18
= Noble Gases) जरूर याद करें।
• मेंडेलीफ बनाम आधुनिक आवर्त सारणी का अंतर अवश्य पढ़ें — परीक्षाओं में अक्सर पूछा जाता है।
आवर्त सारणी (Periodic Table) से Competitive Exams — RRB NTPC, Railway Group D, SSC CGL/CHSL, UPSC, PCS, NEET — में पूछे जाने वाले सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह है। सभी तथ्यों को ध्यानपूर्वक जाँचकर अद्यतन (Updated) किया गया है।
Chemistry में Periodic Table उतना ही जरूरी है जितना गणित में पहाड़ा। एक बार इसे अच्छे से समझ लिया और periodic table questions in Hindi का अभ्यास कर लिया, तो परीक्षा में इस टॉपिक से आने वाले सभी प्रश्न आसानी से हल हो जाएंगे।
Periodic Table HD Image Download
हमने यहाँ पर आवर्त सरणी color picture element name के साथ दिया है, निचे दिए गए लिंक से Download कर सकते है।Periodic table picture-1
हमने इस पोस्ट में रासायनिक पीरियाडिक टेबल से जितने भी Important Questions Competitive Exams के लिए बन सकते हैं, सभी को बता दिया है। इन पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें। हम उम्मीद करते हैं कि यह important Periodic Table questions आपके 10th, 12th Board Exam, Railway NTPC, Group D, SSC, NEET, teachers के लिए काफी हेल्प कर सकते हैं।

Very goid
ReplyDeleteLovely questions best
ReplyDeleteVery important questions
ReplyDeleteMast question
ReplyDeleteAwesome
ReplyDeleteVery good
ReplyDeleteGood question
ReplyDelete