Indian Penal Code Important Sections in Hindi

Indian Penal Code (IPC) अर्थात भारतीय दंड संहिता भारत का प्रमुख आपराधिक कानून है, जिसके अंतर्गत देश में किए गए अपराधों और उनके दंड का स्पष्ट प्रावधान किया गया है।
IPC में अपराधों को धाराओं (Sections) के रूप में विभाजित किया गया है।

Indian Penal Code Important Sections

भारतीय दंड संहिता को 1 जनवरी 1862 को लागू किया गया था। इसमें समय-समय पर संशोधन होते रहे हैं।

IPC को कुल 23 Chapters और 511 Sections (धाराएँ) में विभाजित किया गया है। Section शब्द का हिंदी अर्थ धारा होता है।

यह पोस्ट विशेष रूप से UP Police 2026, SI, Constable और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है। परीक्षा में IPC से सीधे सवाल पूछे जाते हैं, इसलिए धाराएँ याद करना नहीं बल्कि समझना जरूरी है

IPC क्या है? (What is IPC in Hindi)

  • IPC Full Form: Indian Penal Code
  • IPC यह बताता है कि कौन-सा कार्य अपराध है और उस अपराध के लिए कौन-सी सजा दी जाएगी
  • IPC में हर अपराध के लिए अलग-अलग धारा (Section) निर्धारित है

IPC और CrPC में अंतर (Difference Between IPC and CrPC)

IPC (Indian Penal Code)

  • अपराध की परिभाषा और दंड बताता है
  • पुलिस किस अपराध में कौन-सी धारा लगाएगी, यह IPC तय करता है

CrPC (Criminal Procedure Code)

  • अदालत अपराधी को कैसे सजा देगी, इसकी प्रक्रिया बताता है
  • गिरफ्तारी, जांच, ट्रायल और सजा की प्रक्रिया CrPC में होती है

सरल भाषा में:

  • IPC = अपराध क्या है
  • CrPC = सजा कैसे दी जाएगी

धारा और अनुच्छेद में अंतर (Section vs Article)

विषय

धारा (Section)

अनुच्छेद (Article)

प्रयोग

अधिनियम / कानून

संविधान

उदाहरण

IPC, CrPC

भारतीय संविधान

महत्व

द्वितीयक कानून

सर्वोच्च कानून

 

भारतीय दंड संहिता की महत्वपूर्ण धाराएँ (Important IPC Sections in Hindi)

सामान्य अपराध

  • धारा 120A / 120Bआपराधिक षड्यंत्र
  • धारा 141विधि विरुद्ध जनसमूह
  • धारा 146दंगा
  • धारा 186सरकारी कार्य में बाधा
  • धारा 201सबूत मिटाना

भ्रष्टाचार / चुनाव

  • धारा 161रिश्वत लेना / देना
  • धारा 171चुनाव में घूस

संपत्ति से जुड़े अपराध

  • धारा 378चोरी
  • धारा 379चोरी की सजा
  • धारा 392लूट
  • धारा 395डकैती
  • धारा 396डकैती के दौरान हत्या
  • धारा 420धोखाधड़ी
  • धारा 489नकली नोट

 महिला एवं बाल अपराध

  • धारा 354महिला की लज्जा भंग
  • धारा 363अपहरण
  • धारा 366नाबालिग लड़की को भगा ले जाना
  • धारा 376बलात्कार
  • धारा 304Bदहेज हत्या
  • धारा 312गर्भपात
  • धारा 369 – 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे का अपहरण

हत्या एवं हिंसा

  • धारा 302हत्या
  • धारा 307हत्या का प्रयास
  • धारा 351हमला
  • धारा 306आत्महत्या के लिए उकसाना

धार्मिक / सामाजिक अपराध

  • धारा 153Aधर्म/जाति के आधार पर वैमनस्य
  • धारा 298धार्मिक भावनाओं को ठेस
  • धारा 292अश्लील सामग्री

विवाह / मानहानि

  • धारा 493धोखे से विवाह
  • धारा 494द्विविवाह
  • धारा 496जबरन विवाह
  • धारा 499 / 500मानहानि

प्रतियोगी परीक्षाओं में IPC का महत्व

  • UP Police Constable / SI 2026
  • SSC GD / CPO
  • State Police Exams
  • Judicial / Law Entrance

Important Section Quiz in Hindi



Read: महत्वपूर्ण संवैधानिक Facts
Read: Indian parliament terms hindi

Final Tip (सीधी बात)

IPC को रटने की कोशिश मत करोCrime + Section + Punishment को साथ में पढ़ो, PYQ देखकर समझो कि कौन-सी धाराएँ बार-बार पूछी जाती हैं. अगर Indian Penal Code important section in hindi की जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे। tag: IPC ki pramukh dharaye, kanoon ki dhara list in hindi For UP SI Police, ipc important sections in hindi

Share this Post:

No comments