Quarantine, Isolation, Social Distancing, Lockdown Curfew क्या है

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के संक्रमण लगातार बढ़ रहे है, भारत में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे है। इस सब के बीच कुछ नए शब्द जैसे Quarantine, Isolation, Social Distancing, Lockdown, Curfew  सुनने को मिल रहे है जो आम बोल चाल में नहीं आते है। Quarantine, Isolation और Lockdown शब्द काफी चर्चा में है। हम इस पोस्ट में क्वारंटाइन, आइसोलेशन, लॉकडाउन, कर्फ्यू, सोशल डिस्टेंसिंग क्या है और इनके बीच अंतर क्या है, जानने वाले है।
संक्रामक रोग इतनी तेजी से फैलता है की यह कुछ ही दिनों में लाखो लोगो की जान ले सकता है। कोरोना कुछ इसी तरह का संक्रामक बीमारी है जो पूरी दुनिया में तबाही मचा रखा है। इसे रोकने के लिए सरकारी संस्थान, स्वास्थ्य केंद्र कई तरह के उपाय कर रही है। भारत सरकार द्वारा अभी हाल ही में पुरे देश में लॉकडाउन लगाया गया है।

Coronavirus kya hai

क्वारंटाइन क्या है (What is Quarantine in hindi)

Quarantine का शाब्दिक अर्थ संगरोध होता है, यह एक लैटिन शब्द है। Quarantine एक तरह का प्रतिबन्ध है। क्वारंटाइन उनके ऊपर लागु होता है जो किसी संक्रमित बीमारी से प्रभावित जगह से होकर आये है या संक्रमित व्यक्ति से मिलकर आये है, उन्हें कुछ दिनों तक Quarantine यानी एकांतवास में रहना होता है क्योकि वायरस जब शरीर में इंटर करता है तो बीमारी के लक्षण आने में कुछ दिन लग जाते है, अगर उसे स्वस्थ (कोरोना नेगेटिव) समझ कर छोड़ दिया गया तो अन्य स्वस्थ व्यक्ति भी संक्रमित  हो सकते है। इसलिए कुछ दिनों तक उस व्यक्ति पर नजर रखी जाती है। Quarantine के समय यदि व्यक्ति कोरोना से पूरी तरह संक्रमित है तो उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया जायेगा।

quarantine-room
क्वारंटाइन का  प्रमुख उद्देश्य संक्रमित रोग से ग्रसित संदिग्ध व्यक्ति के आवागमन को अत्यंत सिमित या बंद करना होता है जिससे स्वस्थ व्यक्ति तक यह बीमारी न फैले। 
जब प्लेग की विश्व्यापी महामारी फैली थी उस समय सबसे पहले ब्रिटेन देश ने प्लेग को रोकने के प्रयास से Quarantine व्यवस्था को सबसे पहले शुरुआत की थी। 

अगर कोई व्यक्ति विदेश से होकर आया है जहा पर संक्रमण बहुत ज्यादा है तो उस व्यक्ति को कुछ दिन के लिए क्वारंटाइन रूम में रखा जाता है, क्वारंटाइन के अंतर्गत व्यक्तियों को कई तरह के मेडिकल चेकअप और पूछताछ से होकर गुजरना पड़ता है। 

क्वारंटाइन व्यवस्था के अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति रोग से सम्बन्धित सत्य बात को छुपाता है या गलत सुचना देता है तो वह अपराध माना जा सकता है।

Quarantine जानवरो और पेड़ पौधों पर भी लगाया जाता है। 

आइसोलेशन क्या है (What is isolation in hindi)

Isolation का शाब्दिक अर्थ होता है अलगाव (separately). 
Isolation उसके ऊपर लागु होता है जो किसी संक्रमित बीमारी (जैसे कोरोना) का सीकार हो। संक्रमित व्यक्ति को दूसरे लोगो से अलग-थलग कर दिया जाता है जिससे अन्य स्वस्थ व्यक्ति संक्रमित होने से बच सके इस व्यवस्था को Isolation कहते है। रोगी के लिए अलग से हॉस्पिटल में आइसोलेशन कमरे की सुविधा दी जाती है। रोगी को किसी से भी मिलने नहीं दिया जाता है। केवल डॉक्टर और नर्स इलाज के दौरान मिल सकते है। 
isolation-room

Quarantine और Isolation में अंतर 

Quarantine के दौरान व्यक्ति को अलग करके उसकी जाँच की  जाती है जबकि Isolation में संक्रमित व्यक्ति (पूरी तरह से कोरोना पॉजिटिव) को इलाज के लिए रखा जाता है। 
Quarantine घर पर भी एक अलग कमरे में भी किया जा सकता है जबकि isolation सिर्फ हॉस्पिटल में ही किया जा सकता है। 
Quarantine में संदिग्ध व्यक्ति को समाज के अन्य लोगो से अलग किया जाता है जबकि isolation में अन्य स्वस्थ लोगो से अलग किया जाता है। 

लॉकडाउन क्या है (What is lockdown in hindi)

जब राज्य या केंद्र सरकार को यह लगने लगे की कोई बड़ा संकट या महामारी ने विकराल रूप ले लिया है तो उसे रोकने के लिए सरकार द्वारा महामारी अधिनिया 1897 के अंतरगत लॉकडाउन की घोषणा कर देती है। यह नियम पुरे देश में लागु होता है। 
Lockdown के समय लोगो को अपने घर में रहने के लिए कहा जाता है जिर्फ जरुरी या आपात स्थिति होने पर ही घर से बहार निकल सकते है। 
इसमें सभी दुकाने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बाजार, दुकाने सब बंद रही है केवल जरुरी समान वाले की दुकाने जैसे दूध, सब्जी, दवा की दुकाने और हॉस्पिटल खुले रहते है। 
लॉकडाउन में निजी संस्थान बंद कर दिए जाते है और कर्मचारियों को Work from Home के आदेश दे दिए जाते है। 
Lockdown का उदेश्य है की लोग घरों में रहे जिससे संक्रमण को रोका जा सके। 

लॉकडाउन में लोगो को एक ही जगह पर रहने के लीये मजबूर किया जाता है।  

विश्व में सबसे पहली बार लॉकडाउन अमेरिका में 9/11 के हमले के दौरान किया गया था। 

लॉकडाउन के समय व्यक्ति एक निश्चित जगह से बाहर नहीं जा सकते है। यदि लोग लॉकडाउन का पालन नहीं करते है तो कर्फ्यू भी लगाया जा सकता है।

कोरोना वायरस जैसी भयंकर महामारी को रोकने के लिए दुनिया भर की सरकारे Lockdown का पालन कर रही है। 

कर्फ्यू क्या है (What is Curfew in Hindi)

जब किसी तरह की आपातकालीन स्थिति होती है तभी सरकार द्वारा कर्फ्यू  की घोषणा की जाती है। कर्फ्यू  का पालन न करने पर सजा या जुर्माना भी हो सकता है। जब लोगो द्वारा कानून व्यवस्था तोडा जाता है तो कर्फ्यू लगया जाता है। कर्फ्यू  लगने पर सब कुछ बंद कर दिया जाता है किसी को भी घरों से निकलने नहीं दिया जाता है, अगर कर्फ्यू का पालन लोग नहीं करते है तो दंड और जुर्माने भी लग सकता है।

कर्फ्यू के दौरान IPC की धारा 144 लगाया जाता है।

लॉकडाउन और कर्फ्यू में क्या अंतर है (What is the difference between lockdown and Curfew in Hindi)


  1. लॉकडाउन में जरुरी सेवाएं चालू रहती है जबकि कर्फ्यू में सबकुछ बंद रहता है। 
  2. लॉकडाउन  राशन, सब्जी, दूध की दुकाने और बैंक, ATM खुले रहते है जबकि कर्फ्यू में राशन, सब्जी, दूध की दुकाने और बैंक, ATM सब बंद रहते है। 
  3. लॉकडाउन में आप जरुरी सामान लेने घर से बाहर निकल सकते है जबकि कर्फ्यू में बिना पुलिस की इजाजत के आप घर से बहार नहीं निकल सकते है। 
  4. लॉकडाउन तोड़ने पर IPC की धारा 269, 270 के तहत कार्यवाई होती है जबकि कर्फ्यू तोड़ने पर IPC की धारा 188 के तहत कार्यवाई होती है। 
  5. लॉकडाउन में गिरफ्तारी नहीं होती है जबकि कर्फ्यू में पुलिस में पास गिरफ्तार करने की पूरी छूट रहती है। 


सोशल डिस्टेंसिंग क्या है (What is Social Distancing in Hindi)

सोशल डिस्टेंसिंग का मतलब होता है एक दूसरे से दुरी बना कर रखना अर्थात सामाजिक दूरी। जब किसी तरह की संक्रमित महामारी (जैसे कोरोना) फैलती है तो लोगो को एक दूसरे से दूरी बना कर रखे अर्थात कई लोग एक जगह पर न इक्ठा हो जिससे संक्रमण का प्रभाव काम हो सके।

World Health Organisation के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग में जब भी किसी से मिले तो 1 से 2 मीटर की दूरी बना कर रखे क्या पता की सामने वाला बंदा रोग से संक्रमित हो।  
कोरोना वायरस को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरुरी है। सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने के लिए ही सरकार द्वारा 21 दिन तक Lockdown किया गया है। 

COVID-19 एक यैसा वायरस है जो एक दूसरे के सम्पर्क में आने से फ़ैल रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए Quarantine, isolation, Social Distancing और Lockdown का पूरी तरह से पालन करे।   

Share this Post:

No comments